मौसम विभाग ने देश ​के विभिन्न हिस्सों में बारिश की संभावना व्यक्त की

अगले पांच दिन तक दक्षिण भारत के कुछ तटवर्ती इलाकों में गरज के साथ तेज बारिश की संभावना है। केरल, माहे और कर्नाटक में आज और कल तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और कर्नाटक में तेज बारिश होने का अनुमान है। अगले 2 से 3 दिन तक गुजरात, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, यानम और रायलसीमा में तेज हवाएं चलने और हल्की वर्षा की संभावना है। गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र में आज लू चलने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 7 दिन तक देश के उत्तर पश्चिमी हिस्‍सों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *