विश्व स्वास्थ्य संगठन ने म्यांमार में आये भूकंप को गंभीर आपातकाल बताया है और अगले एक महीने तक जीवन बचाने तथा बीमारियों से सुरक्षा के लिए तत्काल 80 लाख डॉलर मदद की मांग की है। म्यांमार में सीमित चिकित्सा सुविधाओं के कारण कई घायलों के लिए संक्रमण का खतरा पैदा हो गया है।
संगठन पहले ही अस्पतालों के लिए लगभग तीन टन चिकित्सा सामग्री भेज चुका है। भारत समेत कई अन्य देशों ने भी म्यांमार के लिए सहायता दल और सामग्री भेजी हैं।
शुक्रवार को म्यांमार में 7.7 तीव्रता के भूकंप से 1 हजार 700 से अधिक लोग मारे गये हैं और 3 हजार 400 लोग घायल हैं। 300 लोग लापता है।