रूस, भारत के साथ विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी विकसित कर रहा है: रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि उनका देश भारत के साथ विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी विकसित कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि रूस, चीन, भारत, ईरान, उत्तर कोरिया, और स्वतंत्र राष्ट्रमंडल देशों सहित अधिकांश वैश्विक राष्ट्रों के साथ संबंधों को मजबूत कर रहा है। रूस की एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार श्री लावरोव ने अलेक्जेंडर गोरचकोव पब्लिक डिप्लोमेसी फंड के न्यासी बोर्ड की बैठक में यह टिप्पणियां कीं।

    रूस के विदेश मंत्री ने कहा कि वे अधिकांश वैश्विक राष्ट्रों के साथ संबंधों को बढ़ावा देने को प्राथमिकता देते हैं।

    स्वतंत्र राज्‍यों के राष्ट्रमंडल-सीआईएस देशों के साथ संबंधों के बारे में श्री लावरोव ने कहा कि रूस, राष्ट्रमंडल के ढांचे के भीतर, साथ ही सामूहिक सुरक्षा संधि संगठन और यूरेशियन आर्थिक संघ सहित सीआईएस सदस्य देशों के बीच सहयोगियों और साझेदारों के साथ सहयोग के सभी क्षेत्रों को मजबूत करने पर विशेष जोर देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *