राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज छत्तीसगढ़ और ओडिशा के दौरे पर रहेंगी; वे, छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में भाग लेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में शामिल हुईं। समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य अपने अंतिम और निर्णायक चरण में पहुंच गया है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लोग विकास के पथ पर आगे बढ़ना चाहते हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि छत्तीसगढ़ के लोग जल्द ही राज्‍य को उग्रवाद से पूरी तरह मुक्त करने में सफल होंगे और राज्य के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ेंगे।

समारोह को राज्यपाल रमन डेका, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विपक्ष के नेता डॉ. चरणदास महंत ने भी संबोधित किया।

समारोह के दौरान ‘सदस्य संदर्भ’ नामक पुस्तक का विमोचन किया गया। राष्ट्रपति ने विधानसभा परिसर में पौधारोपण भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *