प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सामाजिक न्याय के प्रबल समर्थक और महान स्वतंत्रता सेनानी डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की जयंती पर भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने डॉ. लोहिया को दूरदर्शी नेता बताया। श्री मोदी ने कहा कि डॉक्टर लोहिया ने अपना जीवन वंचितों को सशक्त बनाने और एक मजबूत भारत के निर्माण के लिए समर्पित कर दिया।