पंजाब के आंदोलनकारी किसानों और केंद्र तथा राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के बीच आज चंडीगढ़ में अगले दौर की वार्ता शुरू हो गई है।
केंद्र सरकार की तरफ से वार्ता में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रहलाद जोशी शामिल हैं, जबकि पंजाब सरकार की ओर से पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौरामाजरा शामिल हैं।
पंजाब पुलिस के प्रमुख गौरव यादव भी बैठक में शामिल हैं।
किसानों का प्रतिनिधित्व संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के अध्यक्ष जगजीत सिंह दल्लेवाल और किसान मजदूर मोर्चा के प्रमुख सरवन सिंह पंधेर कर रहे हैं। यह बैठक केंद्र सरकार ने बुलाई है जो 22 फरवरी को हुई पिछली बैठक के क्रम में हो रही है।