अमरीका के मध्य और दक्षिणी भागों में आए बवंडर और भयंकर तूफान से 19 लोगों की मौत हो गई है। मिसौरी में सबसे अधिक 11 लोगों की मृत्यु हुई।
तूफ़ान के कारण 100 से ज़्यादा जंगलों में आग लग गई। इससे दस करोड़ लोगों के प्रभावित होने की आशंका है। तूफान के प्रभाव से 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएँ चलने का अनुमान है। इससे ठंडे उत्तरी इलाकों में बर्फ़ीले तूफ़ान की स्थिति और दक्षिण के गर्म, सूखे इलाकों में जंगल में आग लगने का ख़तरा है।
ओक्लाहोमा के कुछ इलाकों से लोगों को निकालने का आदेश दिया गया है। पूरे राज्य में आग लगने की 130 से अधिक घटनाएँ सामने आई हैं। ओक्लाहोमा में आग के कारण लगभग 300 घर क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गए हैं।
तेज़ हवाओं के कारण टेक्सास, ओक्लाहोमा, अर्कांसस, मिसौरी, इलिनोइस और इंडियाना में दो लाख 60 हज़ार से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है।