केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू ने मनोरंजन, रचनात्मकता और संस्कृति की दुनिया को एक साथ लाने वाले वैश्विक शिखर सम्मेलन- वेव्स की तैयारियों की निगरानी के लिए मुंबई में एक बैठक की। इसमें संयुक्त सचिव, संजीव शंकर, सी. सेंथिल राजन और अजय नागभूषण एम.एन. भी शामिल हुए।
वेव्स के महत्व को रेखांकित करते हुए, श्री जाजू ने कहा कि इसका उद्देश्य भारत की आध्यात्मिक विरासत को बढ़ावा देना, देश को वैश्विक सामग्री केंद्र और निर्यातक के रूप में स्थापित करना, भारत की सांस्कृतिक और भाषाई विविधता को संरक्षित करना, भारतीय मीडिया की उपस्थिति को विश्व में विस्तारित करना और प्रमुख अंतरराष्ट्रीय निवेशों को आकर्षित करना है।
केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय, महाराष्ट्र सरकार के सहयोग से, 1 से 4 मई तक मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में इस शिखर सम्मेलन का आयोजन करेगा।