दिल्ली मंडल रेल प्रबंधक, अपर मंडल रेल प्रबंधक और रेलवे सुरक्षा बल के सहायक सुरक्षा आयुक्त समेत पांच वरिष्ठ अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया गया है। यह स्थानांतरण नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ की घटना के संदर्भ में किया गया है।
पिछले महीने की 15 तारीख को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में 18 यात्रियों की मृत्यु हो गई थी और 15 घायल हो गए थे।
आदेश के अनुसार पुष्पेश आर. त्रिपाठी उत्तर रेलवे जोन में दिल्ली मंडल के नए मंडल रेल प्रबंधक होंगे।