महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यू.पी.एल) क्रिकेट के पहले मैच में कल रात वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 202 रन का लक्ष्य चार विकेट और नौ गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने ऋचा घोष के 27 गेंदों पर 64 रन और एलिस पेरी के 34 गेंदों पर 57 रन की बदौलत ने गुजरात जायंट्स के 202 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया। इससे पहले, गुजरात जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 201 रन बनाए। कप्तान एश्ले गार्डनर ने 37 गेंदों पर 79 रन और बेथ मूनी ने42 गेंदों पर 56 रन बनाए। ऋचा घोष को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
आज शाम साढे़ सात बजे वड़ोदरा में ही मुंबई इंडियंस का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से होगा। तीसरा डब्ल्यू.पी.एल. चार शहरों- वड़ोदरा, बेंगलुरु, लखनऊ और मुंबई में हो रहा है जिसमें पांच टीमें हिस्सा रही हैं। फाइनल मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।