चीन ने दक्षिण चीन सागर के गहरे पानी में पहले ‘अंतरिक्ष केन्द्र’ के निर्माण को स्वीकृति दे दी है। यह केन्द्र दक्षिण चीन सागर की सतह से दो हजार मीटर यानी 6 हजार 560 फुट नीचे स्थापित किया जाएगा।
यह केन्द्र अब तक के सबसे गहरे और तकनीकी रूप से महत्वपूर्ण पानी के नीचे की स्थापनाओं में से एक है। इसके वर्ष 2030 तक शुरू होने की सम्भावना है।