दिल्ली के भारत मंडपम में विश्व पुस्तक मेला जारी है। देशभर से बड़ी संख्या में पुस्तक प्रेमी मेले में पहुंच रहे हैं। इस वर्ष मेले की थीम ‘हम भारत के लोग’ है, जो भारत गणराज्य के 75 वर्ष पूरे होने के उत्सव को विशिष्ट रूप से दर्शा रही है। हमारे संवाददाता ने बताया की इस बार पुस्तक मेले में पचास से अधिक देशों के करीब दो हजार प्रकाशक भाग ले रहे हैं।
2025-02-06