राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भुवनेश्वर में उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रवासी भारतीयों को प्रवासी भारतीय सम्मान से सम्मानित किया

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज ओडिशा में भुवनेश्वर के जनता मैदान में आयोजित 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्‍मेलन को संबोधित किया। संबोधन से पहले राष्‍ट्रपति ने विभिन्‍न क्षेत्रों में उल्‍लेखनीय कार्यों के लिए प्रवासी भारतीयों को प्रवासी भारतीय सम्‍मान से सम्‍मानित भी किया। केंद्रीय मंत्री डॉक्‍टर सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर, जोएल ओराम, धर्मेंद्र प्रधान, ओडिशा के राज्‍यपाल हरि बाबू कंभमपति, मुख्‍यमंत्री मोहन चरण माझी और अनेक गणमान्‍य व्‍यक्ति उपस्थित थे। इससे पहले राष्‍ट्रपति ने हाथ से बुनी हुई साड़ियों, महीन कारीगरी और अन्य पारंपरिक उत्कृष्ट कलाओं का प्रदर्शन करने वाले ओडिशा मंडप सहित विभिन्‍न मंडपों का दौरा किया। इन मंडपों का उद्देश्‍य विश्‍व के दर्शकों के समक्ष ओडिशा की समृद्ध संस्‍कृति का उत्‍सव मनाना और अपने कलाकारों तथा शिल्‍पकारों को प्रोत्‍साहित करना है। प्रवासी भारतीय दिवस सम्‍मेलन आज संपन्‍न हो रहा है।