उत्तर भारत में शीतलहर जारी

उत्तर भारत में शीतलहर जारी है। मौसम विभाग ने आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्‍ली, उत्तरप्रदेश, राजस्‍थान और उत्तरी मध्‍यप्रदेश में भीषण ठंड का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्‍ली, उत्तरप्रदेश, बिहार और झारखंड में अगले तीन-चार दिन तक सुबह और रात के समय घना कोहरा छाये रहने का अनुमान है।

अरुणांचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ स्‍थानों में आज गरज के साथ आंधी-वर्षा की संभावना है। अगले दो दिन उत्तर पश्चिमी, मध्‍य और पूर्वी भारत में तापमान में दो से चार डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।

    देश के उत्तरी क्षेत्र में घने कोहरे के कारण कई रेलगाड़ियों और उड़ानों की आवाजाही पर असर पड़ा है। दिल्‍ली आने वाली लगभग 30 रेलगाड़ियां आज चार से पांच देरी से चल रही हैं।