नाइजीरिया में दो अलग-अलग भगदड़ की घटनाओं में 4 बच्‍चों सहित 13 लोगों की मौत

नाइजीरिया में कल दो अलग-अलग भगदड़ की घटनाओं में चार बच्‍चों सहित 13 लोगों की मौत हो गई।  यह हादसा तब हुआ जब वार्षिक क्रिसमस कार्यक्रमों के दौरान भोजन और कपड़ों को लेने के लिए बड़ी संख्‍या में लोग एकत्र हुए थे।

राजधानी अबुजा के मैतामा में होली ट्रिनिटी कैथोलिक चर्च में पहली भगदड़ में दस लोगों की मृत्यु हो गई। क्रिसमिस चैरिटी कार्यक्रम के दौरान अनाम्ब्रा राज्य के ओकिजा शहर में इसी तरह की भगदड़ में तीन और लोगों की मौत हो गई।

ये त्रासदियां दक्षिण-पश्चिमी नाइजीरिया के एक शहर इबादान में 18 दिसंबर को हुई एक पूर्व भगदड़ के बाद हुई हैं, जिसमें 35 लोगों की मृत्‍यु हो गई थी और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

    नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला टीनुबू ने राज्य और स्थानीय अधिकारियों से इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए देश भर में नियंत्रण उपायों को लागू करने का आह्वान किया है।