आज से तमिलनाडु की चार दिन की यात्रा पर रहेंगी राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से तमिलनाडु की चार दिन की यात्रा पर रहेंगी। वे आज वेलिंगटन के रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज के संकाय सदस्‍यों और छात्र संघ के अधिकारियों को सम्‍बोधित करेंगी। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल उडगमंडलम स्थित राजभवन में नीलगिरि जिले के जनजातीय महिला स्‍व-सहायता समूह और जनजातीय समुदाय के प्रमुख सदस्‍यों से बातचीत करेंगी। शुक्रवार को वे तिरुवरूर में तमिलनाडु केंद्रीय विश्‍वविद्यायल के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।