प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री स्वामीनारायण मंदिर के द्विशताब्ती समारोह में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के वडताल में श्री स्वामीनारायण मंदिर के द्विशताब्ती समारोह में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लेंगे। वे इस अवसर पर वहां उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। वडताल स्थित श्री स्वामीनारायण मंदिर कई दशकों से लोगों के सामाजिक और आध्‍यात्‍मिक जीवन की आस्था का केंद्र बना हुआ है।