भारी मात्रा में अवैध रूप से यूरिया खाद  की तस्करी, दो व्यक्ति गिरफ्तार

कछार (असम), 08 अक्टूबर (हि.स.)। कछार जिला मुख्यालय शहर सिलचर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर भारी मात्रा में अवैध रूप से उर्वरक (यूरिया) ले जा रहे एक ट्रक को जब्त किया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि विश्वसनीय स्रोत पर कार्रवाई करते हुए सिलचर बाईपास के पास मिजोरम की ओर उर्वरक की अवैध परिवहन की सूचना पर घुंघुर बाईपास पर एक विशेष नाका लगाया गया। जांच के दौरान मिजोरम की ओर जा रहे ट्रक (एएस-01डीडी-0530) को रोका गया।

पूछताछ में चालक ने वाहन के कागजात और 500 बोरी सुअर चारा का रोड चालान दिखाया। लेकिन, सावधानीपूर्वक निरीक्षण के दौरान पुलिस टीम ने पीले रंग की 550 बोरी यूरिया उर्वक बरामद किया। जांच के दौरान पाया गया कि उर्वरक को अवैध तरीके से ले जाया जा रहा था।

इस मामले में चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपितों ने पुलिस को बताया कि उक्त खेप को गोदाम से लोड किया था। उर्वरक को मिजोरम ले जा जा रहा था। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान राधाकांत नामसुद्र (21) और सिटू बिश्वास (21) के रूप में की गई है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों आरोपितों से कलैन थाने में पुछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *