संत ईश्वर सम्मान पाकर अलग  सुख की अनुभूति : कवि कुमार विश्वास

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (हि.स.): भारत मडपंम में बुधवार को संत ईश्वर फाउंडेशन की ओर से आयोजित संत ईश्वर सम्मान समारोह के दौरान कवि कुमार विश्वास ने

कहा कि उनकी प्रारंभिक चेतना का निर्माण विद्रोह से शुरू हुआ है। इसलिए कभी सम्मानित होने का आभास नहीं हुआ। इसके बाद जो भी पुरस्कार मिले, लेने में

हिचकिचाहट हुई लेकिन संत ईश्वर सम्मान पाकर सुखद अनुभूति हुई। यहां पर कवि कुमार विश्वास काे संत ईश्वर विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया।कुमार विश्वास यहां पर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री माेहन यादव, विशिष्ट अतिथि के ताैर माैजूद महामंडलेश्वर गीता

मनीषी स्वामी ज्ञानांनद जी महाराज के हाथों सम्मानित किए गए ।इस माैके पर संत ईश्वर फाउंडेशन के संस्थापक कपिल खन्ना माैजूद रहे।

संत ईश्वर फाउंडेशन की ओर से जनजातीय क्षेत्र में विशेष याेगदान के लिए अंडमान निकाेबार, पाेर्ट ब्लेयर की संत ईश्वर विशिष्ट सेवा सम्मान अर्चना हर्षे काे दिया गया। असम के लुइतपुर कामरूप के तारा चंद्र बाेराे , जारखंड के गुमला के स्व. राम उचित सिंह , लुंगलाई के मिजाेरम के धर्म माेहन चकमा काे संत ईश्वर सेवा सम्मान दिया गया।

इसी तरह से ग्रामीण क्षेत्र में याेगदान के लिए संत ईश्वर विशिष्ट सेवा सम्मान बसाेहली, जम्मू के विश्वस्थली सामजिक सांस्कतिक संगठन काे दिया गया।

पठान काेट पंजाब की रुपसी गर्ग, शाजापुर मध्य प्रदेश के जयराम पाटीदार, वेस्टकामेगं अरुणाचल प्रदेश के येशी तेनजीन लामा काे संत ईश्वर सेवा सम्मान दिया गया।

महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में विशेष याेगदान देने के लिए नेल्लाेर आंध्र प्रदेश के जे.रामचंद्र सारथी बाबू काे संत ईश्वर विशिष्ट सेवा सम्मान दिया गया। इस कड़ी में चेन्नई, तमिलनाडु के एस अय्यपन, जींद हरियाणा की डाक्टर दर्शना देवी व कुल्लू हिमाचल प्रदेश की डाक्टर श्रुति गाेरे काे संत ईश्वर सम्मान से सम्मानित किया गया।

संत ईश्वर फाउंडेशन की ओर से हिंदी साहित्य व संस्कृति के संवर्धन में महत्वपूर्ण याेगदान के लिए दशघरा, दिल्ली के भारत भूषण चड्ढा काे संत ईश्वर विशिष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। ट्रांसजेंडर समुदाय के उत्थान के लिए मितवा संकल्प समिति छतीसगढ़ , मिशन विश्वास परियाेजना के तहत ट्रांसजेंडर समुदाय

काे समाज की मुख्य धारा में जाेड़ने व सम्मान व अवसर दिलाने के लिए पुणे महाराष्ट्र की मिशन विश्व ममत्व फाउंडेशन और वृद्धजनों के लिए सुरक्षित आश्रम व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए स्कूल व चिकित्सा की व्यवस्था करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए कल्लिकुपम चेन्नई की भागीरथी राममूर्ति को संत ईश्वर सम्मान से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *