कवि कुमार विश्वास को मिलेगा संत ईश्वर सम्मान 

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (हि.स.)। प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास को बुधवार को भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में संत ईश्वर सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

राष्ट्रीय सेवा भारती और संत ईश्वर फाउंडेशन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में महामंडलेश्वर गीता मनीषी और स्वामी ज्ञानानंद महाराज के हाथों यह सम्मान दिया जाएगा। इस मौके पर मुख्य अतिथी के तौर पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मौजूद रहेंगे। दिल्ली सेवा भारती और अशोक सिंघल फाउंडेशन इस कार्यक्रम के सहयोगी हैं।

उल्लेखनीय है कि संत ईश्वर सम्मान व्यक्तिगत एवं संस्थागत रूप से चार क्षेत्रों में तीन श्रेणियों में दिया जाता है। क्षेत्र जनजातीय, ग्रामीण, महिला एवं बाल विकास एवं विशेष योगदान (कला, साहित्य, पर्यावरण,स्वास्थ्य और शिक्षा) है तथा श्रेणियां – 1 विशेष सेवा सम्मान, 4 विशिष्ट सेवा सम्मान एवं 12 सेवा सम्मान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *