आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तीन साल पूरे, 67 करोड़ से अधिक बनाए गए आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाते

नई दिल्ली, 27 सितंबर (हि.स.)। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के आज तीन साल पूरे हो गए हैं। डिजिटल स्वास्थ्य को सक्षम करने के उद्देश्य से शुरू किए गए इस मिशन में अब तक 67 करोड़ से अधिक आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाते (एबीएचए) बनाए जा चुके हैं। 42 करोड़ से अधिक स्वास्थ्य रिकॉर्ड को आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाते से जोड़ा जा चुका है।

शुक्रवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि 1.3 लाख से अधिक सुविधाएं एबीडीएम सक्षम हैं, जिनमें 17,000 से अधिक निजी सुविधाएं शामिल हैं। 3.3 लाख स्वास्थ्य सुविधाओं और 4.7 लाख स्वास्थ्य पेशेवरों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा प्रदाता रजिस्ट्री में सफलतापूर्वक पंजीकृत किया गया है।

उल्लेखनीय है कि 27 सितंबर 2021 को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन(एबीडीएम) लॉन्च किया गया था। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) ने स्वास्थ्य देखभाल की पहुंच, दक्षता और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए देश के डिजिटल हेल्थकेयर पारिस्थितिकी तंत्र में क्रांति लाने के लिए इस मिशन की शुरुआत की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *