रायगढ़ : बापू नगर में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता

रायगढ़, 26 सितंबर (हि.स.)। भाजपा सदस्यता अभियान 2024 के तहत रायगढ़ के पूर्व विधायक विजय अग्रवाल के नेतृत्व में आज गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती के अवसर पर रायगढ़ शहर के बापू नगर में मोर बूथ मोर अभियान चलाया गया। तत्पश्चात घर-घर जा कर संवाद कर सैकड़ो की संख्या में लोगो को भाजपा परिवार में पंजीयन कराया गया और स्वागत अभिनन्दन किया गया।

बापू नगर में भाजपा कार्यकर्ताओ एवं भाजपा सदस्यता अभियान में मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण करने वाले नये सदस्यों को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने कहा कि, यह सदस्यता अभियान हमारे पार्टी को और मजबूत करेगा और हमे आगामी चुनावो में बेहतर स्थिति में लाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओ को प्रेरित करते हुए कहा कि भाजपा की सदस्यता से न केवल पार्टी का विस्तार होगा , बल्कि यह लोगो की समस्याओ को हल करने में भी मददगार साबित होगा आज का दिन गौरवशाली है, क्योकि हम विश्व सबसे बड़ी पार्टी के सदस्य बने है। उन्होंने बताया की सदस्यता ग्रहण करने लिए तीन प्रकार की सुविधाएँ प्रदान की गई, पहले मोबाइल नंबर से 8800002024 पर मिस्ड कॉल के जरिये आपको एक लिंक प्राप्त होगा , इसके बाद ओटीपी के जरिये फार्म खुलता है , जिसमे आवश्यक जानकारी भरनी होती है। रेफरल कोड डाल कर उनके लिंक को टच करके या इनका मोबाइल नंबर और नाम डालकर सदस्यता प्राप्त की जा सकती है। यही प्रक्रिया नमो ऐप क्यूआर कोड से भी की जा सकती है।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती के अवसर पर पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर ही भाजपा की देश और प्रदेश सरकारें काम कर रहे हैं उनके ही बताएं सिद्धांतों को अपना एक योजनाएं बनाई जा रही है इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पद चिन्हों पर चलने की अपील की।

रायगढ़ शहर के बापू नगर में आयोजित सदस्यता अभियान 2024 के तहत मोर बूथ मोर अभियान में पूर्व विधायक के साथ प्रमुख रूप से पार्षद खोलू सारथी , युवा नेता अमित शर्मा , प्रदीप पटनायक , नरेंद्र दीप, गोलू , अलोक पंडा, सुरेंद्र सांडे , विश्वजीत बेहरा , सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व नये सदस्य शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *