दुर्गा पूजा में सैटेलाइट कॉलोनी इस वर्ष  पौराणिक मंदिर का कर रहा निर्माण

रांची, 25 सितंबर (हि.स.)। राजधानी रांची में एक से बढ़कर एक दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण हो रहा है। इसी क्रम में रांची सेल सैटेलाइट टाउनशिप का दुर्गा पूजा पंडाल समिति पौराणिक मंदिर का पंडाल बन रहा है। पंडाल की ऊंचाई 55 फीट होगी और प्रवेश द्वार के दोनों और नकाशीदार खंभों की श्रृंखला होगी। मंदिर का चकोर गुंबद और डिजाइनर छत आकर्षण के केंद्र होंगे।

गर्भगृह में मां दुर्गा की 15 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा विराजित की जाएगी। रांची के प्रख्यात मूर्तिकार अजय कुमार पाल द्वारा थ्री डी प्रिंटिंग तकनीक से मां दुर्गा की मूर्ति बनाई जा रही है। मूर्ति की साज सज्जा भी विशेष नकाशी पर बनाई जा रही है। समिति के उज्जवल भास्कर ने बुधवार को बताया कि दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान महा षष्ठी से दशमी तक पूजा स्थल पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे।

महानवमी की रात में भजन झांकी और नित्य नाटिका के साथ जागरण का ही आयोजन होगा।

—————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *