इतिहास के पन्नों में 23 सितंबरः बाल विवाह रोकने के लिए सारदा एक्ट का प्रस्ताव पारित

भारत में लड़कियों की शादी की उम्र लंबे समय से बहस का विषय रही है। बाल विवाह रोकने के लिए देश की आजादी के पहले कई सामाजिक आंदोलन हुए और कानूनी प्रावधान बनाए गए। जिसमें शादी की उम्र तय की गई और उसमें बदलाव हुए। मौजूदा बाल विवाह रोकथाम कानून की नींव जहां से पड़ी उसे सारदा एक्ट कहा जाता है।

दरअसल, 1927 में न्यायाधीश, राजनेता, शिक्षाविद और समाज सुधारक राय साहब ह‍रबिलास सारदा ने बाल विवाह रोकने का विधेयक पेश किया। इसमें शादी के लिए लड़कों की न्‍यूनतम उम्र 18 और लड़कियों की 14 साल करने का प्रस्‍ताव था। 1929 में यह कानून बना और इसे ही सारदा एक्‍ट के नाम से जाना जाता है। इस कानून में 1978 में संशोधन हुआ। जिसके बाद लड़कों के लिए शादी की न्‍यूनतम उम्र 21 साल और लड़कियों के लिए 18 साल की गई। साल 2006 में इसकी जगह बाल विवाह रोकथाम कानून लाया गया। इस क़ानून में बाल विवाह कराने वालों के विरुद्ध दंड का भी प्रावधान किया गया।

अन्य अहम घटनाएंः

1739- रूस और तुर्की के बीच बेलग्रेड शांति समझौते पर हस्ताक्षर।

1857- रूसी युद्धपोत लेफर्ट फिनलैंड की खाड़ी में आये भीषण तूफान में गायब हुआ, 826 लोग मारे गए।

1929- बाल विवाह निरोधक विधेयक (शारदा क़ानून) पारित।

1955- पाकिस्तान ने बगदाद समझौता पर हस्ताक्षर किया।

1958- ब्रिटेन ने क्रिसमस द्वीप पर वायुमंडलीय परमाणु परीक्षण किया।

1965- भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम का आदेश।

1970- अब्दुल रज़ाक बिन हुसैन मलेशिया के प्रधानमंत्री बने।

1979- सोमालिया के संविधान को राष्ट्रपति ने मंजूरी दी।

1986- अमेरिकी कांग्रेस ने गुलाब को अमेरिका का राष्ट्रीय फूल चुना।

1992- यूगोस्लाविया का संयुक्त राष्ट्र संघ से निष्कासन।

1995- ताबा (मिस्र) में इस्रायल एवं फ़िलिस्तीनी मुक्ति संगठन के मध्य पश्चिमी तट में फ़िलिस्तीनी स्वशासन के संबंध में समझौता।

2000- सिडनी ओलम्पिक में संयुक्त राज्य अमेरिका की धाविका मैरियन जोन्स ने 100 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक जीता।

2001- ब्रिटिश व तालिबान सेना के बीच गोलाबारी, संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत व पाकिस्तान पर से प्रतिबंध हटाये।

2002- जर्मनी के चांसलर गेरहार्ड श्रीएडर पुन: सत्ता में।

2003- भूटान में लोकतांत्रिक संविधान का मसौदा तैयार।

2004- हैती में तूफान के बाद आई बाढ़ में कम से कम 1,070 लोग मारे गए।

2006- पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने भारतीय प्रधानमंत्री डाक्टर मनमोहन सिंह को वार्ता का निमंत्रण दिया।

2009- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारतीय उपग्रह ओशन सैट-2 समेत सात उपग्रह कक्षा में स्थापित किए।

जन्म

1862- श्रीनिवास शास्त्री – महान् देशभक्त और राजनेता।

1903- यूसुफ़ मेहरअली – स्वतंत्रता सेनानी तथा समाज सुधारक।

1908- रामधारी सिंह ‘दिनकर’- हिन्दी जगत के सुप्रसिद्ध कवि।

1935- प्रेम चोपड़ा – हिंदी और पंजाबी फ़िल्म अभिनेता।

1951- पीआर कृष्ण कुमार – प्रसिद्ध भारतीय आयुर्वेदाचार्य थे।

निधन

1863- राव तुला राम – 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी।

1918- बदलू सिंह – भारतीय सेना की 29वीं लांसर्स रेजिमेंट में रिसालदार थे।

1932- प्रीतिलता वादेदार – बंगाल की राष्ट्रवादी क्रांतिकारी थीं।

1969- सत्यनारायण शास्त्री- आधुनिक आयुर्वेद जगत् के प्रख्यात पंडित और चिकित्साशास्त्री।

1983- सर्वेश्वर दयाल सक्सेना – प्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार।

1992- के. वी. के. सुंदरम – भारत के दूसरे मुख्य निर्वाचन आयुक्त थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *