इको फ्रेंडली पंडाल बना रहा स्वर्ण जयंती क्लब दुर्गा पूजा समिति

रांची, 13 सितंबर (हि.स.)। राजधानी रांची में हर इलाके में एक से बढ़कर एक दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। इसी क्रम में

बरियातू हाउसिंग कॉलोनी की ओर से स्वर्ण जयंती क्लब दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष इको फ्रेंडली बनाया जा रहा है।

क्लब के कार्यकारी अध्यक्ष सत्यम सत्यदर्शी ने शुक्रवार को बताया कि पंडाल को पूरी तरह से इको फ्रेंडली बनाया जा रहा है। इस बार मोर की थीम पर पंडाल बनाया जा रहा है। मेदिनीपुर के सुनील पात्रा के नेतृत्व में 25 पुरुष और 15 महिला कारीगर दिन रात पंडाल के निर्माण में लगे हैं। पंडाल की ऊंचाई 50 फीट और चौड़ाई 60 फीट है। इस पंडाल को बनाने में प्लाई, बांस की बीट, स्पंज, साल पत्ता, लोहा का फ्रेम, फोम और मोती का इस्तेमाल किया जा रहा है। 14 फीट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा पंडाल में विराजमान होंगी। प्रतिमाएं सिर्फ मिट्टी की बनाई जा रही हैं, जिसमें मां के वस्त्र से लेकर गहना सब मिट्टी का ही होगा। इसे चंदन नगर के सुरेश पाल के जरिये बनाया जा रहा है।

पंडाल के निर्माण में 12 लाख रुपए खर्च का अनुमान बताया गया। इसके अलावा दो लाख लाइटिंग में, साउंड सिस्टम में 60 हजार रुपए, मूर्ति में दो लाख रुपए खर्च हो रहा है। उन्होंने बताया कि सप्तमी से दशमी तक प्रत्येक दिन महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। कई कार्यक्रम होंगे। षष्ठी के दिन डांडिया नाइट होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *