कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से तीन लड़कियां गायब, पुलिस ने की बरामद

गाजियाबाद, 11 सितंबर (हि.स.)। दिल्ली से सटे गाजियाबाद स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से तीन लड़कियां गायब हो गयी। जिसके बाद हड़कम्प मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने मामले काे गंभीरता से लेते हुए गायब लड़कियों की तलाश की और कुछ ही घंटों में बरामद कर लिया।

डीसीपी (सिटी)राजेश कुमार ने बुधवार को बताया कि थाना सिहानीगेट क्षेत्रान्तर्गत स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से पढ़ाई कर रहीं तीन लड़कियां बुधवार तड़के पांच बजे गायब हो गयी। विद्यालय छात्रावास की वार्डन ने इसकी जानकारी पुलिस की दी। तीनों लड़कियां हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। जिसमें दो लड़कियां कक्षा सात तथा एक लड़की कक्षा आठ की छात्रा हैं।

डीसीपी ने बताया कि सूचना पर थाना सिहानीगेट पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर विद्यालय के सीसीटीवी कैमरे एवं अन्य कैमरे चैक किये गये तथा सर्विलांस की भी मद्द ली गयी। कल रात्रि में तीनों लड़कियां मिल गयी हैं। इनके जाने के सम्बन्ध में इनसे जानकारी ली जा रही है। साथ ही अन्य आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *