चुंदरू में 10 दिवसीय गणेश महोत्सव शुरू

चतरा, 7 सितंबर (हि.स.)। चतरा और हजारीबाग जिले के सीमा में स्थित टंडवा के चुंदरू धाम में 10 दिवसीय गणपति महोत्सव का विधिवत रूप से शुभारंभ किया गया। पर्यटन स्थल चुंदरू में आज भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यहां एक बड़े पंडाल में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है, जिनकी विधिवत पूजा अर्चना की जा रही है।

गणपति महोत्सव में चतरा सांसद कालीचरण सिंह, सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास, मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।

—————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *