भाजपा के मेगा सदस्यता अभियान में पिछले तीन दिनों में बने एक करोड़ से अधिक सदस्य

नई दिल्ली, 05 सितंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मेगा सदस्यता अभियान में पिछले तीन दिनों में एक करोड़ से अधिक सदस्य पंजीकृत हुए हैं। गुरुवार को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक लाल कृष्ण आडवाणी के आवास पहुंचे और उन्हें सदस्यता नवीनीकरण का प्रमाण पत्र दिया। इसके साथ उन्होंने डॉ मुरली मनोहर जोशी को भी नवीनीकरण प्रमाण पत्र दिया।

गुरुवार को भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने ट्वीट कर कहा कि पार्टी ने केवल तीन दिनों में एक करोड़ से अधिक सदस्य बनाकर एक रिकॉर्ड बनाया है। भाजपा सदस्यता अभियान लॉन्च के पहले कुछ दिनों के भीतर ही इतिहास लिख रहा है। 02 सितंबर को शुरू हुए संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 में केवल 3 दिनों में 01 करोड़ से अधिक सदस्य जुड़ गए हैं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इस अभियान को लेकर देशवासियों और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।

विनोद तावढ़े ने यह भी उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में सदस्यों की संख्या एक और रिकॉर्ड बनाएगी। उन्होंने मौजूदा सदस्यों के साथ-साथ नए उत्साही लोगों से मिस्ड कॉल देकर या नमो ऐप के माध्यम से पार्टी की सदस्यता प्राप्त करने की भी अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *