अवैध खनन के आरोप में दो गिरफ्तार, दो ट्रैक्टर जब्त

सिलीगुड़ी, 03 सितंबर (हि.स.)। नदी से अवैध रूप से बालू-पत्थर खनन के आरोप में मंगलवार तड़के विधाननगर जांच केंद्र की पुलिस ने दो बालू लदे ट्रैक्टरों को जब्त करने के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के नाम सरवन महतो और दिनेश पासवान हैं। इनमें सरवन बिहार राज्य अंतर्गत गलगलिया के रहने वाले है। जबकि दिनेश सिलीगुड़ी का रहने वाला है। दोनों ट्रैक्टर चालक है।

सूत्रों के अनुसार, विधाननगर जांच केंद्र की पुलिस ने गुप्त सूचना पाकर तड़के फांसीदेवा स्थित महानंदा नदी संलग्न इलाके में अभियान चलाया। इस दौरान दो बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़ा। जिसके बाद चालकों से खनन के लिए वैध दस्तावेज की मांग की। कोई वैध कागजात नहीं दिखाने पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, ट्रैक्टरो को भी जब्त कर लिया। विधाननगर जांच केंद्र की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *