दुर्गा पूजा को लेकर अरगोड़ा में बनेगा तिरुपति मंदिर

रांची, 02 सितंबर (हि.स.)। राजधानी रांची में एक से बढ़कर एक दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण हो रहा है। इसी क्रम में रांची श्री दुर्गा पूजा और रावण दहन समिति, अरगोड़ा इस वर्ष तिरुपति मंदिर के प्रारूप का निर्माण कर रही है।

समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार साहू ने सोमवार को बताया कि पंडाल को हूबहू तिरूपति मंदिर के जैसा बनाया जा रहा है। हुगली कोलकाता के प्रदीप सरकार के नेतृत्व में 20 कारीगर पंडाल का निर्माण दिन-रात कर रहे हैं। माता रानी के साथ कार्तिक, गणेश , लक्ष्मी मां और सरस्वती मां की प्रतिमाएं भी स्थापित रहेंगी।

उन्होंने बताया कि निर्माण लागत करीब 20 लाख रुपए आएगी। भक्त तिरुपति मंदिर में मां दुर्गा का दर्शन कर सकेंगे। यह पूजन पंडाल सुनहरे रंग का होगा। इसकी ऊंचाई 65 फीट और चौड़ाई 40 एवं लंबाई 30 फीट होगी। मुख्य आकर्षण का केंद्र 65 फीट पर गरुड़ जी होंगे, जो पंडाल के ऊपर दिखाई देंगे। 16 फीट ऊंची और 14 फीट चौड़ी मूर्ति पंडाल में स्थापित होगी। इसे हिनू के जगदीश पाल एवं उनकी टीम बना रहे है। मिट्टी से मूर्ति का निर्माण किया जा रहा है। मूर्ति की लागत 1.80 लाख रुपये है। वहीं पंडाल निर्माण में लगभग 20 लाख रुपए का खर्च होगा। अरगोड़ा चौक से आधा किमी तक आकर्षक लाइटिंग भी की जाएगी।

—————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *