उत्तर दिनाजपुर पुलिस महिला सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध : एएसपी

उत्तर दिनाजपुर, 1 सितंबर (हि.स.)।आरजी कर मेडिकल में महिला ट्रेनी डॉक्टर की नृशंस हत्या व दुष्कर्म की वारदात के बाद अब महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे है। सड़कों से लेकर कार्यस्थल तक, महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं? इस पर संशय बना हुआ है। यहां तक की पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज थाने में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुंतल बंद्योपाध्याय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लोगों को आश्वस्त करने का प्रयास किया। कुंतल बंद्योपाध्याय ने कहा कि रायगंज शहर में 100 बोर्ड लगाए जा चुके हैं। जहां महिला हेल्पलाइन नंबर, रायगंज थाने का नंबर और कंट्रोल रूम का नंबर है। महिला हेल्पलाइन पर सुबह से शाम कॉल कर सकती है। इसके अलावा कालियागंज शहर में विनर्स टीम भी काफी सक्रिय है। रायगंज शहर को सीसीटीवी में कवर कर दिया गया है। 24 घंटे निगरानी चल रही है। अगर कहीं कोई दिक्कत होती है तो पुलिस वैन वहां पहुंचकर घटना की जांच करती है। अस्पताल, शॉपिंग मॉल, रेस्टोरेंट, बस स्टैंड समेत व्यस्ततम जगहों पर निगरानी की जा रही है। यह व्यवस्था रायगंज ट्रैफिक पुलिस द्वारा की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *