कोलकाता और पश्चिम बंगाल के जिलों में फिलहाल जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

कोलकाता, 30 अगस्त (हि.स.)। पश्चिम बंगाल के अधिकांश जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। शुक्रवार को मौसम विभाग ने ये जानकारी दी है। कोलकाता और इसके आसपास के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है और कुछ क्षेत्रों में बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अगले 24 घंटों में कोलकाता का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक है। शहर में अधिकतम आर्द्रता 92 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 63 फीसदी रही। 29 अगस्त सुबह 6:30 बजे से 30 अगस्त सुबह 6:30 बजे तक कोलकाता में 0.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

हावड़ा में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

हुगली जिले में भी सुबह के समय बादल छाए रहेंगे और दोपहर या शाम को बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

उत्तर और दक्षिण 24 परगना के कुछ इलाकों में गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मालदा और मुर्शिदाबाद जिलों में सुबह से लेकर शाम तक बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग के पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

राज्य के अधिकांश हिस्सों में मानसून सक्रिय है और कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं और सावधान रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *