छिंदवाड़ा : पारिवारिक विवाद के बाद महिला ने चार बच्चाें के साथ कुंए में लगाई छलांग, ग्रामीणों ने बचाई जान

छिंदवाड़ा, 30 अगस्त (हि.स.)। छिंदवाड़ा के तामिया में यादव मोहल्ला बाजार रोड पर बने एक कुएं में शुक्रवार काे एक महिला अपने चार बच्चों के साथ कुंए में कूद गई। जैसे ही महिला ने बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगाई, उसके बाद हड़कंप मच गया। महिला के कूदने के तत्काल बाद ही स्थानीय लोगों ने उसे बचा लिया और उसके साथ चारों बच्चों को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। समय रहते लोगों की सूझबूझ से सभी काे सुरक्षित बचा लिया गया। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के कारण महिला ने खौफनाक कदम उठाया।

जानकारी अनुसार जिले के तामिया में शुक्रवार सुबह परिवारिक विवाद के कारण इंद्रा कालोनी निवासी धन्नू मालवी और पत्नी कीर्ति मालवी (35) में पारिवारिक विवाद हुआ था। इसके बाद गुस्से में कीर्ति ने चेतन (6 साल), हिमाक्षी (4 साल), प्रथम (2 साल) और एक अन्य डेढ़ साल की बच्ची को लेकर कुएं में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि मोहल्ले के लोगों ने देख लिया। तामिया के 3 युवक महेश भारती पुत्र सुमरलाल भारती निवासी सिधौली, आतिश पुत्र फुलराम भारती निवासी तमिया व एक अन्य युवक ने तत्काल ही कुएं में कूदकर महिला आैर 4 बच्चों की जान बचाई। मामले की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला ने पारिवारिक विवाद के कारण यह कदम उठाया। इस घटना के बाद महिला के परिजन सदमे में हैं। यदि स्थानीय लोग समय रहते यह घटना नहीं देखते, तो एक बड़ी अनहोनी हो सकती थी। मौके पर तामिया पुलिस भी पहुंच गई और महिला कुएं में क्यों कूदी इसकी जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि महिला का बच्चों के साथ इतना बड़ा कदम उठाने के पीछे क्या विवाद थे। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *