केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे रांची, चंपाई सोरेन के सदस्यता ग्रहण समारोह में लेंगे हिस्सा

रांची, 29 अगस्त (हि.स.)। केंद्रीय मंत्री और प्रदेश भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को रांची पहुंचे। उनके रांची पहुंचने पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मौके पर शिवराज सिंह ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री तो जासूस निकले। एक डरा हुआ मुख्यमंत्री अपने मंत्री की ही जासूसी कर रहा है और केवल एक की जासूसी नहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा और गठबंधन में जितने मंत्री, विधायक हैं सबकी जासूसी हो रही है और दो महीने जिसको मुख्यमंत्री रहना है वह एक महीने का मंत्री भी बनाता है।

चंपई सोरेन का जो अपमान किया है। जिस ढंग से मुख्यमंत्री रहते हुए उनके साथ व्यवहार हुआ है। वो अच्छा काम कर रहे थे, उन्होंने झारखंड को पटरी पर लाने की कोशिश की, गलत वसूली करने वालों के काम रोक और उसका बदला चुकाना पड़ा अपमानित होकर। उन्हें इस हद तक आहत किया गया की झारखंड बचाने के लिए उन्होंने जेएमएम छोड़ दिया जेएमएम तो अब जासूसी मोर्चा हो गया है। पूरा झारखंड तबाह और बर्बाद है।

उन्हाेंने कहा कि नोटों के ढेर जो बरामद हुए सत्ताधारी पार्टी के यहां से, मंत्री के यहां से… वो झारखंड की जनता की लूट की दास्तां बयां कर रहे हैं।

बांग्लादेशी घुसपैठिए हमारे आदिवासी भाई-बहनों की जमीन पर कब्जा करते जा रहे हैं। बेटियों से शादी करके जमीनें छीनी जा रही हैं। भ्रष्टाचार की आती है, जुल्म की पराकाष्ठा है, बालू बाल्टी में बिक रही है इस सरकार के अंतिम दिन आ गए हैं झारखंड को बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी इस सरकार को उखाड़ कर फेंकेगी।

उल्लेखनीय है कि शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के सदस्यता ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे। इनसे पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी रांची पहुंचे हैं। चंपाई सोरेन अपने हजारों समर्थकों के साथ शुक्रवार को धुर्वा के गोलचक्कर मैदान में आयोजित भाजपा के मिलन कार्यक्रम में पार्टी की सदस्यता लेंगे। कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *