जीडी गोयनका स्कूल में मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

रांची, 24 अगस्त (हि.स.)। भगवान विष्णु के आठवें अवतार देवकी नंदन श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव शनिवार को नामकुम स्थित जीडी गोयनका स्कूल में मनाया गया। चारों ओर छोटे-छोटे कृष्ण और सुन्दर-सुन्दर राधा से गोयनका का परिसर सुशोभित हो रहा था। प्री-प्राइमरी से कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और नाटक के माध्यम से कृष्ण के जन्म की रंगारंग प्रस्तुति दी।

छात्रों के जरिये प्रस्तुत दहीहंडी ने कृष्ण जन्मोत्सव की भव्यता में चार चांद लगा दिया। इससे पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के चेयरमैन मदन सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वाइस चेयरमैन अमन सिंह ने प्रेम के प्रतीक भगवान कृष्ण को अच्छाई और बुराई के बीच की सेतु बताते हुए कहा कि ना अच्छा समय रहता है और ना ही बुरा, तो हर व्यक्ति को प्रतिकूल परिस्थितियों में भी अपना कर्म करते रहना चाहिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर सुनील कुमार ने आज के सफल कार्यक्रम के लिए संपूर्ण गोयनका परिवार की सराहना की।

—————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *