बाढ़ पीड़ित त्रिपुरा, मुख्यमंत्री ने उदयपुर में अस्थायी राहत शिविर का दौरा किया

उदयपुर(त्रिपुरा), 23 अगस्त : मुख्यमंत्री प्रोफेसर डॉ. माणिक साहा ने शुक्रवार को हवाई मार्ग से गोमती और दक्षिण त्रिपुरा जिलों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। मुख्यमंत्री डॉ. साहा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के लिए आज सुबह गोमती जिले और दक्षिण त्रिपुरा के लिए एमबीबी हवाई अड्डे पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर में सवार हुए।

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत और सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, आज मैंने उदयपुर के गोमती जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। इहा भारी बारिश से व्यापक नुकसान हुआ है। विशाल क्षेत्र जलमग्न हो गए हैं, कई लोग बेघर हो गए हैं और विभिन्न राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं।

आज मुख्यमंत्री डॉ. साहा ने उदयपुर के खिलपारा हायर सेकेंडरी स्कूल और खिलपारा मार्केट शेड अस्थायी राहत शिविर का दौरा किया। उन्होंने राहत शिविरों में लोगों को हौसला अफजाई किया। शिविरों के समग्र प्रबंधन पर भी ध्यान देने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिये।–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *