इतिहास के पन्नों में 19 अगस्तः जब पहली बार जारी हुआ था 1 रुपये का सिक्का

भारत में सिक्के के रूप में पहली बार 19 अगस्त, 1757 को एक रुपए की मुद्रा जारी की गई। एक रुपए मूल्य का यह सिक्का ईस्ट इंडिया कंपनी ने जारी किया था। जिसकी ढलाई कलकत्ता के टकसाल में हुई थी।

दरअसल उसी समय प्लासी का युद्ध खत्म हुआ था और ईस्ट इंडिया कंपनी के जरिये भारत में ब्रिटिशराज की शुरुआत हुई। बंगाल के नवाब से संधि के बाद ईस्ट इंडिया कंपनी को सिक्का बनाने का अधिकार मिल गया। इसके लिए कलकत्ता में टकसाल की स्थापना कर इसकी शुरुआत हुई। खास बात यह है कि उस समय देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग मुद्राएं प्रचलन में थीं। इस वजह से व्यापार में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए साल 1835 में यूनिफ़ॉर्म कॉइनेज एक्ट पारित किया गया और फिर पूरे देश में एक ही मुद्रा प्रचलन में आ गई। अलग-अलग मुद्राओं का चलन खत्म होने लगा, तब तक अंग्रेज पूरे देश पर काबिज हो चुके थे। ईस्ट इंडिया कंपनी ने साल 1613 में पहली टकसाल सूरत में स्थापित की। उसके बाद अहमदाबाद और बॉम्बे में भी इसे स्थापित किया गया, लेकिन एक रुपए के सिक्के जारी करने का श्रेय कलकत्ता टकसाल के खाते में दर्ज है।

अन्य अहम घटनाएंः

1666 – छत्रपति शिवाजी फलों की टोकरी में छिप कर आगरा में औरंगजेब की कैद से फरार।

1757- ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा पहला एक रुपये का सिक्का ढाला गया।

1796 – स्पेन और फ्रांस ने ब्रिटेन गठबंधन के खिलाफ हस्ताक्षर किये।

1919 – अफ़ग़ानिस्तान ने ब्रिटेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।

1944- भारत से जापान की अंतिम सैन्य टुकड़ी को खदेड़ा गया।

1949 – ओडिशा की राजधानी बना भुवनेश्वर।

1964 – संचार उपग्रह सिनकोम 3 का प्रक्षेपण।

1977 – सोवियत संघ ने सेरी सागान में परमाणु परीक्षण किया।

1978 – ईरान के सिनेमा घर में आग लगने से 422 की मौत।

1998 – सूडान एवं अफ़ग़ानिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर संयुक्त राज्य अमेरिका ने मिसाइलों से हमला किया।

1999 – भारत के परमाणु नीति मसौदे पर नाराज़ जी-8 ने सभी तरह की मदद पर रोक लगाने की घोषणा की।

2000 – हिना जलाली विश्व की पहली मानवाधिकार संरक्षक प्रतिनिधि नियुक्त।

2003 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने पाकिस्तान को 5 साल में 11 करोड़ 57 लाख डालर का अनुदान देने का निर्णय लिया।

2004 – वान डेन हुगेनबैंड ओलम्पिक सबसे तेज तैराक बने।

2005 – श्रीलंका सरकार व लिट्टे में शांति वार्ता फिर शुरू करने पर सहमति।

2006 – इस्रायल ने फ़िलिस्तीनी उपप्रधानमंत्री को गिरफ़्तार किया।

2007 – अंतरिक्ष स्टेशन पर गये मिशन एण्डेवर के यात्रियों ने स्पेसवॉक पूरा किया।

2008 – पाइमान की सहायक कार्यकारी निदेशक मोसारत कदीय व एसोमैच के अध्यक्ष साजन जिंदल ने भारत-पाक व्यापार संबंधी रिपोर्ट जारी की।

2009 – नौसेना के कमांडर दिलीप डोंडी स्वदेश निर्मित नौसेना नौका महादेई के द्वारा सम्पूर्ण विश्व की यात्रा के अभियान पर रवाना हुये।

बगदाद में सिलसिलेवार बम विस्फोट में 101 लोगों की मौत और 565 घायल।

जन्म

1887- एस. सत्यमूर्ति – भारत के क्रांतिकारी नेता थे।

1891- हरिशंकर शर्मा – भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, कवि, लेखक, व्यंग्यकार और पत्रकार।

1907- हज़ारी प्रसाद द्विवेदी- निबन्धकार, उपन्यासकार, आलोचक, चिन्तक तथा शोधकर्ता।

1908- अब्दुल राशिद ख़ान- पद्म भूषण से सम्मानित हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक।

1911- आरसी प्रसाद सिंह- भारत के सुप्रसिद्ध कवि, कथाकार और एकांकीकार।

1918- शंकरदयाल शर्मा- भारत के नौवें राष्ट्रपति।

1928 – शिवप्रसाद सिंह- हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार।

1941- जसवंत सिंह रावत- भारतीय थल सेना के जांबाज सैनिकों में से एक थे।

1950 – सुधा मूर्ति- इन्फोसिस फाउंडेशन के संस्थापक एन. आर. नारायणमूर्ति की पत्नी एवं प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता।

1967- सत्या नडेला- विश्व की सबसे बड़ी सॉफ़्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ़्ट के सीईओ हैं।

1982- अरुंधति काटजू- भारतीय अधिवक्ता (वकील) हैं।

1985- विजय कुमार- भारतीय निशानेबाज़ हैं।

निधन

2019- ख़य्याम- भारतीय फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार थे।

2019- जगन्नाथ मिश्रा- भारतीय राजनेता और बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।

2013- रोनाल्ड स्टुअर्ट मेक्ग्रेगॉर – शीर्षस्थ भाषा विज्ञानी, व्याकरण के विद्वान, अनुवादक और प्रसिद्ध इतिहासकार थे।

1993- उत्पल दत्त- हिन्दी तथा बांग्ला फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्माता।

1987- लक्ष्मी नारायण मिश्र- हिन्दी के प्रसिद्ध नाटककार थे, जिनका हिन्दी के एकांकीकारों में विशेष स्थान है।

1987- सचिन नाग- प्रसिद्ध भारतीय तैराक थे।

1927- स्वामी सारदानन्द- रामकृष्ण परमहंस के शिष्यों में से एक थे।

1909- बदरुद्दीन तैयब जी- प्रसिद्ध वकील, न्यायाधीश और नेता।

महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

विश्व फ़ोटोग्राफ़ी दिवस

विश्व मानवीय दिवस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *