पैरालिम्पिक्स 2024 : भारत 84 एथलीटों का भेज रहा अपना सबसे बड़ा दल, 32 महिला एथलीट शामिल

नई दिल्ली, 15 अगस्त (हि.स.)। पेरिस पैरालिम्पिक्स 2024 फ्रांस की राजधानी में 28 अगस्त से 8 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। भारत इन खेलों के लिए 84 एथलीटों के साथ अपना सबसे बड़ा दल भेजेगा। टोक्यो में भारत ने 54 एथलीट भेजे थे, जिनमें सिर्फ़ 14 महिलाएँ थीं। पेरिस के लिए, दल में 84 एथलीट शामिल किए गए हैं, जिनमें 32 महिलाएँ हैं।

टोक्यो पैरालिंपिक में भारत ने 19 पदक जीते थे, जिनमें पांच स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य शामिल हैं। इस बार देश को अपने पदकों की संख्या में इज़ाफा करने की उम्मीद होगी।

पेरिस 2024 पैरालिंपिक में भाग लेने वाले एथलीटों की पूरी सूची इस प्रकार है-

पैरा तीरंदाजी (6):-

हरविंदर सिंह – पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व ओपन, मिश्रित टीम रिकर्व ओपन (श्रेणी – एसटी), राकेश कुमार – पुरुष व्यक्तिगत कंपाउंड ओपन, मिश्रित टीम कंपाउंड ओपन (श्रेणी – डब्ल्यू2), श्याम सुंदर स्वामी – पुरुष व्यक्तिगत कंपाउंड ओपन, मिश्रित टीम कंपाउंड ओपन (श्रेणी – एसटी), पूजा – महिला व्यक्तिगत रिकर्व ओपन, मिश्रित टीम रिकर्व ओपन (श्रेणी – एसटी), सरिता – महिला व्यक्तिगत कंपाउंड ओपन, मिश्रित टीम कंपाउंड ओपन (श्रेणी – डब्ल्यू2), शीतल देवी – महिला व्यक्तिगत कंपाउंड ओपन, मिश्रित टीम कंपाउंड ओपन (श्रेणी – एसटी)।

पैरा एथलेटिक्स (38):-

दीप्ति जीवनजी – महिला 400 मीटर -T20, सुमित अंतिल – पुरुष भाला फेंक – F64, संदीप – पुरुष भाला फेंक – F64, अजीत सिंह – पुरुष भाला फेंक – F46, सुंदर सिंह गुर्जर – पुरुष भाला फेंक – F46, रिंकू – पुरुष भाला फेंक – F46, नवदीप – पुरुष भाला फेंक – F41, योगेश कथुनिया – पुरुष डिस्कस थ्रो – F56, धरमबीर – पुरुष क्लब थ्रो – F51, प्रणव सूरमा – पुरुष क्लब थ्रो – F51, अमित कुमार – पुरुष क्लब थ्रो – F51, निषाद कुमार – पुरुष ऊंची कूद – T47, राम पाल – पुरुष ऊंची कूद – T47, मरियाप्पन थंगावेलु – पुरुष ऊंची कूद – T63, शैलेश कुमार – पुरुष ऊंची कूद – टी63, शरद कुमार – पुरुष ऊंची कूद – टी63, सचिन सरजेराव खिलारी – पुरुष शॉट पुट – एफ46, मोहम्मद यासर, – पुरुष शॉट पुट – F46, रोहित कुमार – पुरुष शॉट पुट – F46, प्रीति पाल – महिला 100 मीटर – T35, महिला 200 मीटर – T35, भाग्यश्री माधवराव जाधव – महिला शॉट पुट – F34, मनु – पुरुष शॉट पुट – F37, परवीन कुमार – पुरुष भाला फेंक – F57, रवि रोंगाली – पुरुष शॉट पुट – F40, संदीप संजय गुर्जर- पुरुष भाला फेंक-F64, अरविंद – पुरुष शॉट पुट – F35, दीपेश कुमार – पुरुष भाला फेंक – F54, प्रवीण कुमार – पुरुष ऊंची कूद – T64, दिलीप महादु गावित – पुरुष 400 मीटर – T47, सोमन राणा – पुरुष शॉट पुट – F57, होकाटो होटोझे सेमा- पुरुष शॉट पुट – F57, साक्षी कसाना- महिला डिस्कस थ्रो- F55, करमज्योति- महिला डिस्कस थ्रो- F55, रक्षिता राजू- महिला 1500 मीटर T11, अमीषा रावत: महिला शॉट पुट – F46, भावनाबेन अजाबाजी चौधरी- महिला भाला फेंक – F46, सिमरन- महिला 100 मीटर T12, महिला 200 मीटर T12, कंचन लखानी- महिला डिस्कस थ्रो – F53।

पैरा बैडमिंटन (13):-

मनोज सरकार- पुरुष एकल SL3, नितेश कुमार- पुरुष एकल SL3, मिश्रित युगल SL3-SU5, कृष्णा नागर- पुरुष एकल SH6, शिवराजन सोलाईमलाई- पुरुष एकल SH6, मिश्रित युगल SH6, सुहास यतिराज- पुरुष एकल SL4, मिश्रित युगल SL3-SU5, सुकांत कदम- पुरुष एकल S4, तरुण- पुरुष एकल S4, मानसी जोशी- महिला एकल SL3, मंदीप कौर- महिला एकल SL3, पलक कोहली- महिला एकल SL4, मिश्रित युगल SL3-SU5, मनीषा रामदास- महिला एकल SU5, तुलसीमथी मुरुगेसन- महिला एकल SU5, मिश्रित युगल SL3-SU5, नित्या श्री सिवन- महिला एकल SH6, मिश्रित युगल SH6।

पैरा कैनो (3):-

प्राची यादव- महिला वा’आ एकल 200 मीटर VL2, यश कुमार- पुरुष कयाक एकल 200 मीटर -केएल1, पूजा ओझा- महिला कयाक सिंगल 200 मीटर -केएल1।

पैरा साइकिलिंग (2):-

अरशद शेख- रोड – पुरुष सी2 इंड. टाइम ट्रायल, रोड – पुरुष सी1-3 रोड रेस, ट्रैक – पुरुष सी1-3 1000 मीटर टाइम ट्रायल, ट्रैक – पुरुष सी2 3000 मीटर इंड. परस्यूट, ज्योति गडेरिया- रोड – महिला सी1-3 इंड. टाइम ट्रायल, रोड – महिला सी1-3 रोड रेस, ट्रैक – महिला सी1-3 500 मीटर टाइम ट्रायल, ट्रैक – महिला सी1-3 3000 मीटर इंड. परस्यूट।

ब्लाइंड जूडो (2):-

कपिल परमार: पुरुष -60 किग्रा जे1, कोकिला: महिला -48 किग्रा जे2।

पैरा पावरलिफ्टिंग (4):-

परमजीत कुमार- पुरुष अप 49 किग्रा, अशोक- पुरुष 63 किग्रा अप, सकीना खातून- महिला 45 किग्रा अप, कस्तूरी राजमणि- महिला 67 किग्रा अप।

पैरा रोइंग (2):-

अनीता- PR3 मिक्स डबल स्कल्स-PR3मिक्स2x, नारायण कोंगनापल्ले- PR3 मिक्स डबल स्कल्स-PR3मिक्स2x।

पैरा शूटिंग (10):-

आमिर अहमद भट- P3 – मिक्स्ड 25 मीटर पिस्टल SH1, अवनी लेखरा: R2 – महिला 10 मीटर एयर आरएफएल स्टैंडर्ड SH1, R3 – मिक्स्ड 10 मीटर एयर आरएफएल पीआरएन SH1, R8 – महिला 50 मीटर राइफल 3 पोज़. SH1, मोना अग्रवाल: R2 – महिला 10 मीटर एयर आरएफएल स्टैंडर्ड SH1, R6 – मिश्रित 50 मीटर राइफल प्रोन SH1, R8 – महिला 50 मीटर राइफल 3 पोज़. SH1, निहाल सिंह: P3 – मिश्रित 25 मीटर पिस्टल SH1, P4 – मिश्रित 50 मीटर पिस्टल SH1, मनीष नरवाल: P1 – पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल SH1, रुद्रांश खंडेलवाल: P1 – पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल SH1, P4 – मिश्रित 50 मीटर पिस्टल SH1, सिद्धार्थ बाबू: R3 – मिश्रित 10 मीटर एयर राइफल प्रोन SH1, R6 – मिश्रित 50 मीटर राइफल प्रोन SH1, श्रीहर्ष देवरड्डी रामकृष्ण- R4 – मिश्रित 10 मीटर एयर राइफल मानक SH2, R5 – मिश्रित 10 मीटर एयर राइफल प्रोन SH2, स्वरूप महावीर उन्हालकर- R1 – पुरुष 10 मीटर एयर राइफल मानक SH1, रूबीना फ्रांसिस: P2 – महिला 10 मीटर एयर पिस्टल SH1।

पैरा तैराकी (1):-

सुयश नारायण जाधव- पुरुष 50 मीटर बटरफ्लाई – S7।

पैरा टेबल टेनिस (2):-

सोनलबेन पटेल- महिला एकल- WS3, महिला युगल- WD10, भाविनाबेन पटेल- महिला एकल- WS4, महिला युगल- WD10।

पैरा ताइक्वांडो (1):-

अरुणा- महिला K44- 47 किग्रा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *