प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति मुर्मू को ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द ऑर्डर ऑफ तिमोर-लेस्ते’ से सम्मानित किए जाने पर गर्व व्यक्त किया

नई दिल्ली, 11 अगस्त (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को तिमोर-लेस्ते देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किए जाने पर गर्व व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने आज ट्वीट कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द ऑर्डर ऑफ तिमोर-लेस्ते’ से सम्मानित किए जाने पर बहुत गर्व व्यक्त किया है। उन्हाेंने कहा कि यह प्रतिष्ठित सम्मान भारत और तिमोर-लेस्ते के बीच गहरे संबंधों और आपसी सम्मान को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट में कहा, “राष्ट्रपति जी को ग्रैंड कॉलर ऑफ द ऑर्डर ऑफ तिमोर-लेस्ते से सम्मानित होते देखना हमारे लिए गर्व का क्षण है। यह हमारे देशों के बीच मजबूत संबंधों और आपसी सम्मान को दर्शाता है। यह कई वर्षों से सार्वजनिक जीवन में उनके अभूतपूर्व योगदान की मान्यता भी है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *