असम-मिजोरम सीमा विवाद: मुख्यमंत्री लालदुहोमा से मिले मंत्री अतुल बोरा

आइजोल, 10 अगस्त (हि.स.)। मिजोरम के गठन काल से ही चल रहे असम-मिजोरम सीमा विवाद के स्थाई समाधान को लेकर असम सरकार के सीमा मामलों के मंत्री अतुल बोरा के नेतृत्व में असम का एक प्रतिनिधिमंडल आज मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा से मिला।मुलाकात के बाद अतुल बोरा ने मीडिया को बताया कि मुख्यमंत्री लालदुहोमा से मुलाकात काफी महत्वपूर्ण रही। मिजोरम के मुख्यमंत्री को सीमा की सही स्थिति से इस दौरान अवगत कराया गया। सीमा पर होने वाले संघर्ष को रोकने तथा इसका स्थाई समाधान करने के लिए मुख्यमंत्री से गुहार लगाई गई।मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने मंत्री अतुल बोरा की बातों को गंभीरता पूर्वक सुना तथा उन्हें इस मसले पर भरपूर सहयोग देने का आश्वासन दिया।

गौरतलब है कि मंत्री अतुल बोरा के नेतृत्व में असम का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को मिजोरम पहुंचा था। आइजोल हवाई अड्डे पर मिजोरम सरकार के अधिकारियों ने असम के प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत किया था।इस दौरान मंत्री अतुल बोरा के नेतृत्व में असम का प्रतिनिधिमंडल मिजोरम सरकार के विभिन्न अधिकारियों के साथ बैठकें की। आज इस सिलसिले में अतुल बोरा मुख्यमंत्री लालदुहोमा से मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *