पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

बंगाईगांव (असम), 27 जुलाई (हि.स.)। अभयापुरी में एक महिला द्वारा अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या किए जाने का मामला उजागर हुआ है। मृतक की पहचान कृष्ण मंडल के रूप में हुई है।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि हत्या के 24 घंटे के अंदर आज हत्यारे को पुलिस ने पकड़ लिया। हत्या के मास्टरमाइंड मृतक कृष्ण मंडल की पत्नी मधुमाला मजूमदार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह नृशंस हत्या शुक्रवार की रात अभयापुरी के पीराधारा में हुई। उनकी पत्नी मधुमाला मजूमदार ने हत्या को डकैती की घटना दिखाने की कोशिश की।

इस हत्याकांड का खुलासा करने के लिए पुलिस ने फॉरेंसिक टीमों, स्निफर डॉग के साथ सघन अभियान चलाया।

विश्वजीत सरकार मधुमाला मजूमदार का नाजायज प्रेमी था। उन दोनों ने सुनियोजित तरीके से कृष्ण मंडल को मौत के घाट उतार दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *