सबसे तेजी से विकास करने वाले शीर्ष 5 राज्यों की श्रेणी में असम: मुख्यमंत्री

गुवाहाटी, 26 जुलाई (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि देश के सबसे तेजी से विकास करने वाले शीर्ष पांच राज्यों की श्रेणी में असम आ गया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार वर्ष 2021 में राज्य का बैंक जमा 1.71 लाख करोड़ रुपये था, जबकि वर्ष 2023-24 में यह बढ़कर 2.24 लाख करोड़ रुपये हो गया। इस प्रकार तीन वर्षों के भीतर बैंकों में जमा राशि में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो एक बड़े आर्थिक विकास का सूचक है।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को एक पत्रकार सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार वर्ष 2021 में बैंकों ने 80 हजार 871 करोड़ रुपये का असम को ऋण दिया था। जबकि, वर्ष 2024 में यह बढ़कर 1.27 लाख करोड़ रुपये हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि असम का पारंपरिक क्रेडिट/डिपॉजिट अनुपात 32 प्रतिशत था, जो अब यह 58 प्रतिशत हो गया है। बेरोजगारी दर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2022-23 में बेरोजगारी दर 8 प्रतिशत थी, जो अब घटकर 6.1 प्रतिशत रह गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *