टेनिस : उप्र के ध्रुव ने म.प्र के आराध्य को दी मात, रोहिन ने बिहार के अविनाश को हराया

लखनऊ, 24 जुलाई (हि.स.)। आइटा चैंपियनशिप सिरीज टेनिस टूर्नामेंट विभिन्न ग्रुपों के 16 क्वार्टर फाइनल मैच खेले गये, जिसमें विभिन्न प्रदेशों के आये खिलाड़ियों ने खूब उत्साह दिखाया। पुरुष अंडर-14 एकल मुकाबले में उप्र के ध्रुव सिंह ने मध्य प्रदेश के आराध्य मिश्रा को मात दे दी, जबकि चौथे वरीयता प्राप्त पश्चिम बंगाल के नमन अख्तर ने उप्र के विराट सिंह को हरा दिया। विजयंतखंड के मिनी स्टेडियम में चल रहे आइटा चैंपियनशिप टेनिस टूर्नामेंट में अंडर-14 पुरुष एकल मुकाबले में चार क्वार्टर फाइनल मैच खेले गये। इसमें उप्र के ध्रुव सिंह ने मध्य प्रदेश के आराध्य मिश्रा को 6-0, 6-1 से हरा दिया। वहीं दूसरे मैच में उप्र के टाप वरियता प्राप्त कौस्तुभ सिंह ने उप्र के ही वैभव सरोज को सीधे मुकाबले में 6-3, 6-4 से हरा दिया। वहीं पश्चिम बंगाल के नमन अख्तर ने उप्र के विराट को 6-4, 6-3 से और उप्र के

रोहिन राज ने बिहार के अविनाश राय को 6-4, 6-0 से हरा दिया।

वहीं पुरुष अंडर-12

के एकल मुकाबले में भी चार क्वार्टर फाइनल मैच खेले गये। इसमें उप्र के अच्युत जायसवाल

ने महाराष्ट्र के अर्जुन को 6-1,6-0 से हरा दिया। वहीं उप्र के आयुष्मान पाठक ने छत्तीशगढ़

के अजयविक पुरी को सीधे मुकाबले में 6-2, 6-2 से, कर्नाटक के सिद्धार्थ कंडुकुरी ने

उप्र के कृष्ण सिंह को 6-1, 6-1 से, उप्र के अरव शुक्ला ने उप्र के आदित्य यादव को

6-0, 6-0 से हरा दिया।

वहीं महिला वर्ग में अंडर-14 के क्वार्टर फाइनल

मुकाबले में मध्य प्रदेश के वैदेही शिंदे ने उप्र की सिद्धे सिंह को 6-3, 6-2 से हरा

दिया। उप्र की ताशी किरन ने सौंदर्य जायसवाल को 6-1, 6-2 से, महाराष्ट्र की नरक्षत्र

ने महाराष्ट्र की ही अनिका को कड़े मुकाबले में 3-6, 6-0, 6-4 से हरा दिया। वहीं झारखंड

की पूर्वी पातवा ने कर्नाटका अनिशा को 6-2, 6-0 से हरा दिया।

वहीं महिला वर्ग के

अंडर-12 एकल मुकाबले के क्वार्टर फाइनल कर्नाटक की अनिशा कार्निलियो ने उप्र की सौंदर्य

जायसवाल 6-3, 6-3 से हरा दिया। झारखंड की पूर्वी पाटवा ने मध्य प्रदेश की टाप वरियता

प्राप्त वैदेही को 7-5, 6-0 से मात दे दी। महाराष्ट्र की नरक्षत्र ने महाराष्ट्र की

सिद्धी को 6-4, 6-1 से हरा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *