उपराष्ट्रपति ने प्रख्यात कृषिविद कमला पुजारी के निधन पर दुख जताया

नई दिल्ली, 20 जुलाई (हि.स.)। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को ओडिशा की प्रख्यात कृषिविद आदिवासी महिला कमला पुजारी के निधन पर दुख जताया।

70 वर्षीय कमला पुजारी जैविक खेती में अपने योगदान और धान की सैकड़ों देशी किस्मों के संरक्षण के लिए जानी जाती थीं। 2019 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया था।

उपराष्ट्रपति ने एक्स पर पोस्ट किया, “प्रसिद्ध कृषि कार्यकर्ता और पद्म पुरस्कार विजेता श्रीमती कमला पुजारी जी के निधन से दुखी हूं। सैकड़ों स्थानीय धान की किस्मों को संरक्षित करने और जैविक खेती को बढ़ावा देने में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *