केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 काे आएंगे रांची

रांची, 15 जुलाई (हि.स.)। झारखंड भाजपा की एक दिवसीय विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति बैठक 20 जुलाई को धुर्वा स्थित जगन्नाथ मैदान में होगी। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हाेंगे। बैठक में मंडल से लेकर प्रदेश स्तर के पार्टी पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, सभी सात मोर्चों के पदाधिकारी, कार्यसमिति सहित विभाग और प्रकोष्ठ के सूचीबद्ध कार्यकर्ता शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *