मणिपुर में हथियारों के साथ दो लोग गिरफ्तार

इंफाल, 11 जुलाई (हि.स.)। मणिपुर में संयुक्त सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए एक अभियान में हथियारों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


मणिपुर पुलिस ने गुरुवार को बताया कि मणिपुर पुलिस ने नम्बुल मापल, पाओना बाजार से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान कंगाबाम लेनिन सिंह (43) और इतोइजाम शांतिकिशोर (50) के रूप में हुई है। वे अरमबाई टेंगोल के रहने वाले हैं।


दोनों के पास से एक इंसास राइफल और एक मैगजीन के साथ 16 जिंदा कारतूस, एक .38 पिस्तौल और एक मैगजीन के साथ 03 जिंदा कारतूस और एक मारुति जिप्सी बरामद की गई है। आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए मामला दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *