गुवाहाटी, 07 जून (हि.स.)। गुवाहाटी की पलटन बजार पुलिस ने ड्रग्स मामले में शामिल दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर ड्रग्स की तस्करी मामले में शामिल अरुप बर्मन (45, नूनमाटी) और संदीप बोरो (26, उल्लुबाड़ी) को थाना क्षेत्र के बिरुबारी से गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपितों के पास 24 प्लास्टिक के छोटे-छोटे सीसी में भरकर रख गए 35.47 ग्राम हेरोइन , एक बाइक (एएस-01डीपी-4655), नगद 5700 रुपए, एक मोबाइल फोन और कुछ ड्रग्स सेवन करने के लिए व्यवहार की जाने वाली सिरिंज बरामद किया गया है।
पुलिस इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों तस्करों से सघन पूछताछ कर रही है।
