मणिपुर दौरे से पहले सिलचर जाएंगे राहुल गांधी

गुवाहाटी, 07 जुलाई (हि.स.)। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मणिपुर जाने से पहले सोमवार को असम के सिलचर में बाढ़ प्रभावितों से मिलने जाएंगे। उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी का सोमवार को मणिपुर जाने का कार्यक्रम तय है।

वह मणिपुर में राहत शिविरों का दौरा करेंगे और मणिपुर कांग्रेस के नेताओं से भी मिलेंगे। राहुल गांधी सोमवार को ही मोइरांग और चुराचांदपुर सहित मणिपुर में अन्य स्थानों पर भी जाएंगे। वह राहत शिविरों में शरण लिए लोगों से बातचीत करेंगे।