जदयू राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पद पर संजय कुमार झा का मनोनयन से मिथिलांचल में हर्ष की लहर

मधुबनी , 29 जून (हि.स.)। बिहार में मधुबनी जिले के नेपाल सीमा से सटे झंझारपुर अनुमंडल क्षेत्र के अररिया गांव निवासी राज्य सभा सदस्य संजय कुमार झा ने जदयू में राजनीतिक सर्वोच्च पद शनिवार को प्राप्त किया।

जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर मिथिलांचल में उत्साहपूर्ण माहौल है। संजय कुमार झा का जन्म दिसम्बर 1967 ई में झंझारपुर प्रखंड के अररिया- संग्राम तुलापतगंज में लब्धप्रतिष्ठ परिवार में हुआ। पिता स्व जीबछ झा व माता चन्द्रिका देवी के सुपत्र संजय झा बाल्यकाल से ही प्रतिभा संपन्न थे।

जेएनयू दिल्ली से स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त करने के बाद शैक्षणिक जगत से जुड़ाव रहा। भाजपा के युवा संगठन के माध्यम राष्ट्रीय कार्यकारणी में सदस्य के रुप में राजनीतिक सफर की शुरुआत संजय झा ने की।अन्तरराष्ट्रीय आतंकवाद विषय पर संगोष्ठी आयोजित कर तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई से सानिध्य बना। वर्बष 2006 में संजय कुमार झा बिहार विधान पार्षद के सदस्य बने। इसके बाद वे राजनीति में सक्रिय रुप से अपनी भागिदारी निभाने लगे। कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

संजय झा राजनीतिक क्षितिज पर गांव घर सहित बिहार प्रान्त की विकास को तत्पर रहते हैं। वर्तमान में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने से लोगों में अभूतपूर्व विकास की आश जगी है । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मिथिलांचल के समग्र विकास को तत्पर हैं। गणमान्य लोगों ने कहा कि साथ में संजय कुमार झा का सहयोग इसे और भी बलवती बनाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार से बातचीत में जदयू नेता कुंवर जी ने मैथिल ब्राह्मण समाज के लिए संजय कुमार झा का मनोनयन अप्रतिम क्षण बताया। शिक्षाविद् पूर्व कुलपति डॉ शशिनाथ झा ने उन्हे आशीष मंगलकामना दिया।मिथिलांचल परिक्षेत्र सहित बिहार प्रान्त के आर्थिक विकास सांस्कृतिक पौराणिक धरोहरों की रक्षा सहित शैक्षणिक अवदान को सुदृढ करने में संजय कुमार झा को शुरू से तत्पर बताया। तिरूपति के पूर्व कुलपति राधाकान्त ठाकुर ने साधुवाद आभार शुभकामना प्रकट किया। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि से जिला निवासी गदगद आनन्दित उत्साहित गौरवान्वित हैं।

जदयू के पूर्व एमएलसी डॉ विनोद सिंह ने कहा कि बिहार के सभी प्रान्तों सहित मिथिलांचल परिक्षेत्र में चहुंओर उत्साहपूर्ण खुशी का माहौल है। पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ रमण झा ने बताया कि पूर्व मंत्री राज्य सभा सांसद संजय कुमार झा की इस ऐतिहासिक सफलतम पद प्राप्ति करने से समाज के सभी धर्म वर्ग के लोग गदगद हैं। स्थानीय बुद्धिजिवियों गणमान्य लोगों सहित लब्धप्रतिष्ठ समाज सेवियों ने संजय झा को जदयू राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोनयन की सूचना सार्वजनिक के बाद आभार अभिनन्दन साधुवाद दिया।

प्रबुद्ध लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति भी आभार व्यक्त किया। जदयू सांसद रामप्रीत मंडल ने कहा कि मिथिलांचल गौरवान्वित है।मंत्री शीला मंडल ने कहा कि इस ऐतिहासिक क्षण में मुक्त कंठ से सबतरि हर्षोल्लास गुंज रहा। जदयू विधायक सुधांशु कुमार ने कहा कि सांसद संजय कुमार झा जाति जमात से हटकर राजनीतिक मार्ग दर्शक हैं। इनके मनोनयन से सभी धर्म वर्ग के लोग गौरवान्वित हैं। बाबूबरही जदयू विधायक मीना कामत ने कहा कि राष्ट्रीय क्षितिज पर सर्वमान्य नेता के रूप में शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सांसद संजय झा को प्रतिष्ठापित किया। संजय कुमार झा के परिजन इस उपलब्धि को अपने कौलिक गोसाउनि की कृपा बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *