प्रदेश कांग्रेस आगामी पंचायत चुनाव लड़ने को है तैयार: आशीष

अगरतला, 24 जून: प्रदेश कांग्रेस आगामी पंचायत चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह बात त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आशीष कुमार साहा ने आज अंबासा जिला कांग्रेस द्वारा आयोजित संगठनात्मक बैठक में कही।

बैठक में त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सदस्य और पूर्व जिला अध्यक्ष माणिक देव, जिला अध्यक्ष निदु मराक, तीन ब्लॉक अध्यक्ष और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

श्री साहा ने कहा कि जिला कांग्रेस की पहल पर आज अंबासा जिला कांग्रेस भवन में जिले के तीन प्रखंडों में पंचायत चुनाव को लेकर संगठनात्मक बैठक आयोजित की गया।

इस दिन उन्होंने यह भी कहा कि पंचायत चुनाव कैसे लड़ा जाए इस पर भी जोर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *